-
Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी देश के सबसे धनी व्यक्ति हैं। सिर्फ भारत के ही नहीं पूरे एशिया में रिलायंस (Reliance) प्रमुख से अमीर कोई नहीं है। अंबानी परिवार अपने बिजनेस सेंस के साथ ही अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल (Mukesh Ambani Lifestyle) के लिए भी चर्चित है।
-
मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर 2018 को पीरामल इंडस्ट्रीज के आनंद पीरामल के साथ हुई थी। अंबानी परिवार की इस शादी शादी में देश दुनिया की मशहूर शख्सियतों ने शिरकत की थी।
-
ऐश्वर्या राय से लेकर शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार्स शादी में बारातियों को खाना परोसते दिखे थे। आइए जानें ऐसा क्यों हुआ था।
-
दरअसल गुजराती शादियों में एक रिवाज होता है जिसमें लड़की वाले लड़के वालों को खाना परोसते हैं। इस रिवाज को सज्जन घोंट कहा जाता है।
-
ईशा अंबानी की शादी में अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय औऱ बेटी आराध्या के साथ पहुंचे थे।
-
शादी के बाद एक ट्विटर यूजर ने अभिषेक बच्चन को ये कहते हुए ट्रोल किया था कि आप लोग तो मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में खाना परोस रहे थे। ऐसा क्यों?
-
अभिषेक बच्चन ने उस ट्विटर यूजर के सवाल का जवाब देते हुए सज्जन घोंट के बारे में बताया था।
-
बता दें कि ईशा अंबानी मुकेश और नीता की एकमात्र बेटी हैं। अंबानी दंपत्ति ने अपनी बेटी की शादी में कोई कमी नहीं छोड़ी थी।
-
ईशा अंबानी की शादी मुकेश अंबानी के आलीशान घर एंटीलिया से ही हुई थी।
-
बता दें कि एंटीलिया दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है।
-
All Photos: Social Media
